Argentina vs Cape Verde: 3 ड्रॉ खेलकर पहुंचा Cape Verde, अब Lionel Messi की अजेय Argentina से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

अर्जेंटीना के पास विश्व कप खिताब हैं, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी है, फुटबॉल का समृद्ध इतिहास है और सितारों से भरी टीम भी। लेकिन केप वर्दे के पास इनमें से कुछ नहीं है। विश्व कप में अंतिम 32 के इस बेमेल मुकाबले में हार्ड रॉक स्टेडियम पर गत चैम्पियन अर्जेंटीना एक ऐसी टीम से भिड़ेगी जिसके पास खोने के लिये कुछ नहीं है। उसे अपेक्षाओं के बोझ से भी नहीं जूझना है। केप वर्दे के बैकअप डिफेंडर लानिक दोस सांतोस तावारेस ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम यहां कमाल कर सकते हैं।’’

उनकी मां को ग्रुप चरण के मैच देखने अमेरिका का वीजा लेने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस टीम ने स्पेन जैसे दिग्गज को ड्रॉ पर रोककर सनसनी फैला दी। 2010 चैम्पियन स्पेन नॉकआउट में पहुंचा लेकिन दो बार का चैम्पियन उरूग्वे नहीं। केप वर्दे को मेस्सी की अर्जेंटीना से खेलने का मौका मिला। केप वर्दे के कोच बुबिस्ता ने कहा ,‘‘हमारे इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला। हम इसका पूरा मजा लेंगे।हम तुक्के में यहां तक नहीं पहुंचे हैं बल्कि अच्छा खेलकर आये हैं।हम दुनिया को दिखा देना चाहते हैं कि केप वर्दे के फुटबॉल में कितना दम है।’’ केप वर्दे ने एक भी मैच नहीं जीता है और तीन ड्रॉ के दम पर यहां तक पहुंची है। वहीं अर्जेंटीना ने तीनों मैच जीते हैं और तीनों में मेस्सी ने गोल दागे हैं।

प्रमुख खबरें

Canon भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए Lithography तकनीक लाने की तैयारी में

Dandiya Night से पहले काली पड़ी Oxidised Jewellery चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव