इंडिगो की संचालक फर्म का पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का बाजार पूंजीकरण बुधवार को एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली एयरलाइन है। बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बुधवार को 3.55 प्रतिशत बढ़कर 2,619.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 4.12 प्रतिशत बढ़कर52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,634.25 रुपये पर भी पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें: Union Council Of Ministers Meeting | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

इंडिगो ने अपनी विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले हफ्ते एयरबस को 500 विमानों का पक्का ऑर्डर देने की घोषणा की थी। यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन से मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है। इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है और अब अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का भी विस्तार कर रही है। मई में घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 61.4 प्रतिशत थी।

प्रमुख खबरें

Jairam Thakur ने PM Modi से मुलाकात की, हिमाचल विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Sweden के School में तलवार से हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Kishtwar में छात्रा की मौत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, POCSO Act में केस

Nayab Singh Saini के काफिले को काले झंडे दिखाए, Gurugram में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में