कैप्टन इब्राहिम त्राओरे आधिकारिक तौर पर बुर्किना फासो के राष्ट्रपति बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2022

 कैप्टन इब्राहिम त्राओरे बुर्किना फासो में सत्ता परिवर्तन के बाद शुक्रवार को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बन गए। दो सप्ताह पहले उन्होंने देश में इस साल का दूसरा तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा जमाया था, लेकिन वह भविष्य में चुनाव होने पर राष्ट्रपति पद के लिए भाग्य आजमाने के वास्ते अयोग्य होंगे। सैन्य अधिकारियों, सिविल समाज के संगठनों और पारंपरिक एवं धार्मिक नेताओं की एक राष्ट्रीय असेंबली ने शुक्रवार को पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के लिए नए चार्टर को मंजूरी दे दी।

चार्टर में कहा गया है कि सत्तारूढ़ सैन्य सरकार ‘एमपीएसआर’ का प्रमुख न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि सशस्त्र बलों का भी सर्वोच्च प्रमुख है। हालांकि, इसमें स्पष्ट किया गया है कि वह भविष्य में राष्ट्रपति चुनाव होने पर इस पद के लिए खड़ा नहीं हो सकता। बुर्किना फासो में नए सिरे से तख्तापलट से यह डर पैदा हो गया है कि देश की राजनीतिक अराजकता से क्षेत्र में इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा और बढ़ सकती है। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े जिहादियों ने हजारों लोगों को पहले ही मौत के घाट उतार दिया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सीएम नीतिश कुमार ने फिर ली प्रतिज्ञा, जिंदगी में कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा

शुक्रवार को हजारों लोग 34 वर्षीय त्राओरे के समर्थन में असेंबली के बाहर एकत्र हो गए। त्राओरे सत्ता में आने से पहले अपेक्षाकृत कम जाने-पहचाने चेहरे थे। कई लोगों ने रूसी झंड़े लहराते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि त्राओरे फ्रांस के बजाय रूस के साथ अधिक काम करें।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म