शानदार जीत के बाद रोहित और कुलदीप के मुरीद हुए कप्तान कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद शतकवीर रोहित शर्मा और पाकिस्तानी पारी में दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव की खास तौर पर प्रशंसा की। भारत ने रोहित के 140 रन की मदद से पांच विकेट पर 336 रन बनाये। इसके जवाब में पाकिस्तान बारिश के कारण निर्धारित किये 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना पाया।  कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘रोहित ने पहले मैच में हमें अकेले दम पर जीत दिलायी। दूसरे मैच में हमने टीम के प्रयास से जीत दर्ज की और आज फिर रोहित का दिन था।’’ 

इसे भी पढ़ें: World Cup 2019: कोहली बिग्रेड का विराट विजय, पाकिस्तान को 89 रनों से रौंदा

उन्होंने कहा, ‘‘हमने टास जीतकर अच्छा फैसला किया लेकिन दुर्भाग्य से हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं करपाये। रोहित को श्रेय जाता है। उसने बेहतरीन पारी खेली। हमारी रणनीति गेंद को आगे पिच कराने की थी लेकिन हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं करा पाये।’’ मैन आफ द मैच रोहित ने कहा, ‘‘जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया उससे वास्तव में बहुत खुश हूं। हम ठोस क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से मैदान पर उतरे थे और हमने आज ऐसा किया।’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal