जीत के बाद बोले कप्तान कोहली, हमारे पास तेज गेंदबाजों का शानदार संयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

इंदौर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिन के अंदर पारी के अंतर से टेस्ट मैच जीतने के बाद कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाजों का ‘स्वप्निल संयोजन’ है जो किसी भी पिच पर और किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: डे-नाइट टेस्ट मैच होगा बेहद खास, टॉस से पहले पैराट्रूपर सौंपेंगे कप्तानों को पिंक बॉल

मैच के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘पता नहीं क्या कहना चाहिए, यह एक और शानदार ​​प्रदर्शन है। हमारे बल्लेबाज काफी पेशेवर है। हम पांच बल्लेबाजों के साथ उतरे जिसमें से एक खिलाड़ी ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। हम आगामी विदेशी दौरों पर ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहते हैं।’’ भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन की तुलना 2000 के शुरुआती दशक में आस्ट्रेलिया के प्रदर्शन से की जा रही है। कोहली ने कहा, ‘‘संख्या और रिकार्ड सिर्फ देखने के लिए होते हैं। वह किताबों में रहेगा, हम उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम आगे आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए मानकों को बनाए रखना चाहते हैं। इस प्रक्रिया में हम भारतीय क्रिकेट के मानक को ऊंचा उठा रहे हैं। हम एक टीम के रूप में संख्या के बारे में परवाह नहीं करते हैं।’’ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की शानदार पारी के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, ‘‘जब एक युवा टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए आता है तो मुझे पता है कि बड़े शतकों को बनाने में कितना समय लगता है क्योंकि मुझे पता है कि मुझे शतक बनाने में कितना समय लगा था इसलिए मुझे पता है कि बड़ा स्कोर बनाने का क्या महत्व है।’’ 

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने दिया DDCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा

भारतीय टीम श्रृंखला का दूसरा मुकाबला दिन रात्रि प्रारुप में खेलेगी। यह पहली बार है जब टीम गुलाबी गेंद से खेलेगी और कोहली ने कहा टीम इसे लेकर काफी उत्सुक है। उन्होंने कहा, ‘‘ गुलाबी गेंद से खेलना काफी रोचक होने वाला है। इसमें बल्लेबाजों को चुनौती मिलेगी। पुरानी गेंद ज्यादा स्विंग नहीं करती इसलिए गेंदबाजों के लिए भी यह मुश्किल स्थिति होगी। हम भारत में गुलाबी गेंद से खेलने वाली पहली टीम बनने पर काफी उत्साहित हैं।’’ मैन आफ द मैच मयंक अग्रवाल ने कहा कि भारत के लिए ऐसी पारी खेलना किसीसपने के सच होने जैसा है। पहली पारी में 243 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा,‘‘ भारत के लिए खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं खुशनसीब हूं कि शुरूआत में ही ऐसी पारी खेलने का मौका मिला। उम्मीद है कि मैं इसे आगे भी जारी रखूंगा। मै बड़े शाट लगाने का अभ्यास करता हूं लेकिन टेस्ट के दौरान नहीं। घरेलू क्रिकेट में मैं बड़े शाट लगाने की कोशिश करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके साथ कोई ऐसा बल्लेबाज हो आपकी हैसलाअफजाई कर रहा हो तो चीजें आसान हो जाती है। जब मैं 150 के स्कोर पर पहुंचा था तब कोहली दूसरे छोर पर थे और उन्होंने मुझे कहा कि अपका अगला लक्ष्य 200 से कम नहीं होना चाहिए।’’ बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि टास जीत के बाद गलत फैसला करना टीम के लिए भारी पड़ा।  

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक