क्या नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह से मिलने का मांगा है समय ? रवीन ठकराल ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने के बाद भी उनके और मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के बीच रिश्ते पटरी पर लौटते नहीं दिख रहे हैं। सिंह की ओर से मंगलवार को उन खबरों के खारिज कर दिया गया कि सिद्धू ने उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा है। मुख्यमंत्री की ओर से साथ ही कहा गया कि जब तक सिद्धू सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गईं अपमानजक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बोले सिद्धू, आलाकमान के 18 सूत्रीय एजेंडा करेंगे लागू

मोहिंद्रा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं उनसे (सिद्धू) तब तक नहीं मिलूंगा जब तक कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनके साथ अपने मुद्दों को सुलझा नहीं लेते।’’ मोहिंद्रा ने कहा कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता हैं और वह उनके निर्देशों का पालन करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंद्रा ने कहा कि सीएलपी नेता होने के अलावा मुख्यमंत्री कैबिनेट का भी नेतृत्व करते हैं, जिसका वह हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सिद्धू, सिंह के साथ सभी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते, वह उनसे निजी तौर पर नहीं मिलेंगे। समझा जाता है कि सिंह ने पिछले हफ्ते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत से कहा था कि वह सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक कि वह उनके खिलाफ अपने ‘‘अपमानजनक’’ ट्वीट के लिए माफी नहीं मांग लेते। सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force