अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस की कार्रवाई में कार चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

ब्रूकलिन सेंटर (अमेरिका)। अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सुनवाई शुरू हो जाने के बीच मिनेसोटा के ब्रूकलिन सेंटर में पुलिस की गोलीबारी में एक कार चालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। ब्रूकलिन सेंटर पुलिस के बयान के अनुसार, अधिकारियों को पता चला कि कार चला रहे डाउंटे राइट के खिलाफ वारंट जारी है, जिसके बाद उसे रविवार अपराह्न दो बजे से कुछ समय पहले पुलिस ने रोका।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में जनता कर्फ्यू अत्यंत कारगर : आनंदीबेन पटेल

ब्रूकलिन सेंटर के मेयर माइक इलियॉट ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रूकलिन सेंटर में गोलीबारी की घटना त्रासदीपूर्ण है। हम प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी।’’ ब्रूकलिन सेंटर पुलिस विभाग ने कहा कि उसने ‘ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल एप्रीहेंशन’ से इस मामले की जांच करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन