जबलपुर में फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, 3 युवकों की मौत 2 घायल

By दिनेश शुक्ल | Feb 08, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के सिहोरा थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बीती देर रात तेज गति से आ रही स्कार्पियो फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार तीन युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो युवकों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल जबलपुर रेफर किया है, जहाँ घायल युवकों की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर का ऐतिहासिक व्यापार मेला १५ फरवरी से, वाहन पंजीयन पर मिलेगी छूट

जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, वही दुर्घटना में शेखर व अखिलेश ठाकुर के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। तो वही सोनू गुप्ता, सनी पटेल व रिंकू माली के शरीर पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ सभी युवक स्कार्पियों के अंदर ही फंसे रहे। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ में खड़े लोगों की मदद से सभी घायलों को स्कार्पियो से बाहर निकाला और शासकीय अस्पताल सिहोरा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद सनी पटेल को भी मृत घोषित कर दिया तथा अन्य दोनों घायल रिंकू माली व सोनू गुप्ता की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें रिंकू माली की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस दुर्घटना के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी