रुद्रप्रयाग जिले में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक कार खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब पौने छह बजे केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड और काकड़ागाड़ के मध्य उस समय हुई जब पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे खाई में गिर गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जबकि पांच अन्य घायल थे। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगस्त्यमुनि भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के शांति नगर निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई।

घायलों में मृतक की पत्नी अंजलि मौर्य (32), पुत्री अमोली (5), लखनऊ निवासी अरुण मौर्य (40), उनकी पत्नी रचना और ढाई वर्षीय पुत्री पीहू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी कुंड से रुद्रप्रयाग की ओर लौट रहे थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

दुनिया में महायुद्धों से कोहराम! भारत से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान, LOC पर गोलीबारी शुरू, विमान जैसा गुब्बारा भारत में आया

Famous Temple In Vrindavan: Vrindavan Yatra को बनाएं यादगार, Banke Bihari के अलावा इन 5 मंदिरों में जरूर करें दर्शन

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी