सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 2 की मौके पर हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) मार्ग पर रविवार को सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गये। युवकों को यूपी नंबर की एक कार ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर मारकर कार चालक घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने एक मृतक के भाई की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि पेलक गांव के निवासी तोताराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि केएमपी मार्ग पर उसका भाई लोकेश, पेलक गांव निवासी उसके साथी विवेक, सौरभ, सन्नी व हरीश फौज में भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगा रहे थे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत