कनाडा में कार बालवाटिका में घुसी, एक बच्चे की मौत और नौ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

टोरंटो के उत्तर में स्थित रिचमंड हिल में बुधवार को एक कार बालवाटिका (डेकेयर) की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुस गयी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह घटना ओंटारियो के रिचमंड हिल में ‘योंगे स्ट्रीट’ और ‘नॉटिंघम ड्राइव’ के पास हुई।

साथ ही पुलिस ने बताया कि बालवाटिका के तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पुलिसकर्मी केविन नेब्रिजा ने बताया कि इस मामले में एसयूवी के 70 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का मानना है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया कृत्य नहीं था बल्कि गलती से हुआ।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस