वेटिकन के वित्तीय प्रमुख पद से हटे दोषी करार दिए गए कार्डिनल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

वेटिकन सिटी। कार्डिनल जॉर्ज पेल अब वेटिकन के वित्तीय मामलों के प्रभारी नहीं रहेंगे। पेल क्वॉयर में शामिल होने वाले दो बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। वेटिकन प्रवक्ता अलेसांद्रो गिसोटी ने ट्वीट करके वेटिकन के तीसरे सबसे मजबूत पद की जानकारी देते हुए कहा कि वह इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि कार्डिनल जॉर्ज पेल के पास अब आर्थिक मामलों का प्रभार नहीं है।

पेल को पोप फ्रांसिस ने 2014 में वेटिकन के वित्तीय मामलों को देखने के लिए नियुक्त किया था और वह पोप के करीबी सलाहकारों में से एक थे। इस तरह की नियुक्तियों का कार्यकाल पांच साल का होता है।

इसे भी पढ़ें: सुषमा ने अमेरिका, चीन, सिंगापुर समेत अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से बात की

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह