एयरटेल से जुड़ेगा कार्लाइल ग्रुप, डेटा सेंटर कारोबार में खरीदेगा 25 फीसदी हिस्सेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

नयी दिल्ली। कार्लाइल समूह एयरटेल के डेटा सेंटर के व्यवसाय ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,780 करोड़ रुपये) में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। ऐसे में नेक्सट्रा का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है, जो 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है। समझौता पूरा होने पर कार्लाइल की उद्योग में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी एयरटेल के पास रहेगी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘भारती एयरटेल और कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स ने आज एक समझौते की घोषणा की, जिसके तहत कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स नेक्सट्रा डेटा लिमिटेड में 23.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी, जो एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और डेटा सेंटर कारोबार में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: क्या बंद हो जाएगा Vodafone-Idea? वित्त वर्ष 2019-20 में हुआ इतने करोड़ का नुकसान

नेक्सट्रा इस मांग को पूरा करने के लिए कई बड़े डेटा सेंटर का निर्माण कर रहा है। बयान के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल पुणे में एक डेटा सेंटर की स्थापना की थी और चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में नए सेंटर का निर्माण कर रही है। बयान के मुताबिक नेक्सट्रा इस सौदे से हुई आय का इस्तेमाल पूरे देश में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करेगी। इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘एयरटेल में हमने एक मजबूत डेटा सेंटर पोर्टफोलियो बनाया है जो भविष्य के लिए तैयार है। हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता, हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तेजी से डिजिटलीकरण ने भारत में डेटा सेंटरों के लिए बड़े पैमाने पर विकास के अवसर खोले हैं और हम इस खंड में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए अपने निवेश में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं।’’ कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सलाहकार टीम के प्रबंध निदेशक नीरज भारद्वाज ने कहा, ‘‘हम नेक्स्ट्रा की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए एयरटेल के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।’’ कार्लाइन ने 31 मार्च 2020 तक भारत में 2.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और उसे भारतीय बाजार में निवेश का गहरा अनुभव है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा