यह टेनिस खिलाड़ी खेलेगी अपने करियर का आखिरी मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

पेरिस। विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कारोलिन वोजनियाकी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अगले महीने आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगी। डेनमार्क की 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीता था। 

उन्होंने इस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मैंने कोर्ट पर जो कुछ हासिल करने का सपना देखा था उसे हासिल किया। वोजनियाकी 2005 में 15 साल की उम्र में पेशेवर बनी थी और अक्टूबर 2010 में विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। उन्होंने अब तक 30 डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं जिनमें 2017 का टूर फाइनल्स भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप