कैरी फिशर को मरणोपरांत मिला ग्रैमी पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2018

लॉस एंजिलस। मशहूर अदाकारा कैरी फिशर को 60वें ग्रैमी पुरस्कार में मरणोपरांत ‘‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम ग्रैमी’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कैरी को उनकी ऑडियोबुक रिकॉर्डिंग ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ के लिए सम्मानित किया गया। इसे कैरी के निधन से पांच सप्ताह पहले दिसंबर 2016 में जारी किया गया था।

इससे पहले ग्रैमी पुरस्कार 2009 में भी उन्हें उनकी किताब ‘विशफुल ड्रिंकिंग’ के लिए नामित किया जा चुका है। ग्रैमी के प्रीशो में पुरस्कार की घोषणा की गई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana