कांग्रेस पार्षद के भाई ने कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को बुरी तरह से पीटा, देखें वायरल वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

चंडीगढ़। पंजाब के मुक्तसर जिले में कर्ज में लिए 23,000 रुपये कथित रूप से नहीं चुकाने पर कुछ लोगों ने एक महिला को उसके घर से बाहर निकाल कर लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने की नक्सली हमले की निंदा, कहा- नए सिरे से बनाई जाए रणनीति

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों को रोकने का प्रयास कर रही एक बुजुर्ग महिला को भी उन्होंने धक्का दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने सुरेश चौधरी नामक व्यक्ति से 23,000 रुपये कर्ज लिए थे और लौटाने में नाकाम रही। उन्होंने बताया कि महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह धेसी ने कहा, ‘‘इस सिलसिले में हमने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक सुरेश चौधरी, रूप लाल, सनी चौधरी, गुड्डी, सेखु और जेबो को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि चार अन्य राकेश चौधरी, हसन, रेणु और ज्योति फरार चल रहे हैं। इन सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने घटना की आलोचना करते हुए कहा कि हिंसा की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


यहां देखें पूरा वीडियो-

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau