उप्र चुनाव पर टिप्पणियों को लेकर भाजपा विधायक टी राजा के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

हैदराबाद,  तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पार्टी के विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लोगों को उनकी पार्टी को वोट देने के लिए धमकाने वाली टिप्पणियों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राजा सिंह को 72 घंटे तक प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया था। आयोग ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पुलिस थाने में सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा जन प्रतिनिधित्व कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Bank of America पर US Treasury ने ठोका 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना

Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना