गुना जिले के चाचौड़ा में छात्रवृत्ति घोटाले में कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Feb 08, 2021

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत छात्रवृत्ति घोटाले में सामने आए आरोपित कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ऑपरेटर पर स्वयं के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में फर्जी छात्र-छात्राओं के नाम पर 5 लाख 45 हजार 440 रुपये भुगतान करने का आरोप है। वहीं इस मामले में बीआरसी को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। घोटाला उजागर होने के बाद जिले के शिक्षा जगत में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। यही नहीं मामले से घबराए अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि चाचौड़ा जैसा मामला जिले के अन्य जनपद शिक्षा केंद्रों में भी हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: रेहाना और ख़लीफ़ा के गुरु दिग्विजय सिंह जिन्ना बनना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

वही यह कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति मामले की जांच करवानी चाहिए। क्या जिन स्कूलों को छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है, वे छात्र-छात्राएं सही हैं या नहीं। क्योंकि कुंभराज के जिन दो निजी विद्यालय के बच्चों के नाम पर छात्रवृत्ति राशि का घोटाला किया गया, उसमें फर्जी छात्र-छात्राओं के नाम सामने आए है। यही नहीं एक विद्यार्थी के खाते में फर्जी रूप से कई बार राशि का भुगतान किया जाना सामने आ चुका है। जिसकी पुष्टि बैंक स्टेटमेंट से हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार