ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आपत्तिजनक स्टेटस लगाने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाने के आरोप में मुंबई की 40 वर्षीय एक ‘ब्यूटीशियन’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ऑपरेशन सिंदूर को खारिज करने के लिए एक अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए महिला ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर कहा, ‘‘जब सरकारें लापरवाही से फैसले लेती हैं, तो इसकी कीमत सत्ता में बैठे लोगों को नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के निर्दोष लोगों को चुकानी पड़ती है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि कुर्ला के एक छात्र को इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने सात और आठ मई की मध्यरात्रि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें