अपनी छह साल की बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप में उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे के आदी एक व्यक्ति ने शनिवार शाम अपनी छह वर्षीय बेटी से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पत्नी अपने तीनों बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा