अमेरिका में सिख छात्र को धमकाने का मामला, मुकदमा दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसके धर्म के कारण उसे पूर्वाग्रह के आधार पर धमकाया गया और उसे लंबे समय तक उत्पीड़न की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा। समुदाय के संगठन ‘सिख को अलीशन’ ने कहा कि वह विधि कार्यालय के सह-वकील ब्रायन एम किगे के साथ मिलकर न्यूजर्सी के सीवेल में ग्लूसेस्टर काउंटी स्पेशल सर्विसेस स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफ एजुकेशन के खिलाफ शिकायत दाखिल कर रहे हैं। मामले में ग्लूसेस्टर काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सिख छात्र का उल्लेख है। नाबालिग होने की वजह से उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है।

शिकायत में आरोप है कि छात्र 2018 से पूर्वाग्रह आधारित धमकाने के तौर-तरीकों से पीड़ित रहा है। बच्चे की मां ने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने जो पीड़ा सही है, ऐसा किसी बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए। ना तो साथी छात्र धमकाएं और परेशान करें और वयस्क लोग तो भेदभाव और निंदा बिल्कुल ही नहीं करें जिनसे बच्चों के संरक्षण की अपेक्षा की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अदालत इसे स्पष्ट रूप से डराने-धमकाने का मामला मानेगी और निर्णायक कार्रवाई करेगी जिससे मेरे बच्चे को न्याय भी मिले और इस जिले में सभी छात्रों के लिए पढ़ाई का सुरक्षित माहौल भी बने।

प्रमुख खबरें

Election Commission के SIR पर SC Judge का सवाल: Article 326 का उल्लंघन बर्दाश्त के बाहर

October Long Weekend: Dussehra पर Kolkata और Ayodhya जाएं या Tiger Reserve में करें Jungle Safari

Koyel Mallick BJP में शामिल, राज्यसभा के लिए आज ही दाखिल करेंगी पर्चा

भारत का पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन, राजदूत को हड़काया... हिलाया पूरा इस्लामाबाद