उज्जैन में डॉक्टर की लापरवाही का मामला आया सामने, कोरोना पॉजिटिव बता कर लगा दिए इंजेक्शन, मौत के बाद रिपोर्ट बताई निगेटिव

By दिनेश शुक्ल | Apr 20, 2021

उज्जैन। कोरोना संक्रमण के चलते जहां लोग इलाज को लेकर परेशान है वही कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे है जहाँ अस्पताल संचालक व डॉक्टर मरीजों से कोरोना के नाम पर लाखों रूपए की वसूल कर रहे है साथ ही डॉक्टरों की लापरवाही भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन में सामने आया है। जहाँ सेल्स टैक्स विभाग में किलर्क के पद पर काम करने वाली 41 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने से उसे उज्जैन माधव नगर हॉस्पिटल में 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 

 

इसे भी पढ़ें: शिवपुरी में 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, विवाह समारोह के लिए लोग चिंतित

मृतक महिला की तीन बेटियों का आरोप है कि जब हमारी माता जी कोरोना वायरस से नेगेटिव थी, तो उन्हें  रेमडेसिविर इंजेक्शन क्यों लगाया गया। जिसमें एक से डेढ़ लाख रूपए में हमने इंजेक्शन ब्लैक में खरीद कर हमारी माता जी की जान बचाने की कोशिश की। लेकिन डॉक्टरों के लापरवाही को देखते हुए हमारी माता जी हमारे बीच से चली गई। वही अस्पताल के सामने धरने पर बैठी मृतक महिला की बेटियों और हंगामे की खबर लगी तो कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम को पूरी जानकारी लेकर मामले को शांत करवाने के आदेश दिए है। 

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं