भोपाल में तीन तलाक का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिली पीड़ित महिला

By दिनेश शुक्ल | Aug 21, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिज़ा पॉस इलाके में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। जिसको लेकर कोहेफिज़ा पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। दरअसल बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स ने व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी पति का नाम फैज़ आलम अंसारी है जो बेंगलुरु में होटल शेरेटन ग्रैंड में जनरल मैनेजर की पोस्ट पर नियुक्त है। पीड़ित महिला ने बेंगलुरु पुलिस से इस मामले में गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने उल्टा महिला और उसके परिजनों पर ही मामला दर्ज कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक सितम्बर से हर गरीब को मिलेगा एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक

तीन तलाक की पीड़िता अलवीन इमाम कुरैशी ने बताया कि उनकी माँ, भाई और चचेरे भाई पर एफआईआर होने के बाद वह अपने फ्लैट पर गई जहाँ से उनका पति बच्चों सहित फरार था। पड़ोसियों से पता चला कि वह कई दिनों से यहाँ नहीं आए। बताया जा रहा है कि तीन तलाक के आरोपी पति फैज़ आलम अंसारी ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। जबकि बेंगलुरु पुलिस ने पीड़ित के पक्ष में अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की है। पीड़िता ने बताया कि वह और उनका पति सिंगापुर की नागरिकता रखता है। पीड़ित द्वारा आशंका जाहिर की है कि पुलिस ने कार्यवाही न की तो उसका पति सिंगापुर भाग सकता है। 

 

इसे भी पढ़ें: श्रमिक की बेटी सुनिधि ने राइफल शूटिंग में बढ़ाया देश और मध्य प्रदेश का गौरव

भोपाल के कोहेफिज़ा थान में तीन तलाक का मामला दर्ज होने के बाद तीन तलाक की पीड़िता अलवीन इमाम कुरैशी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर इस मामले में गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होनें मध्यप्रदेश के डीजीपी को निर्देशित किया है कि वह बेंगलूरू पुलिस से संपर्क साधकर इस मामले में उचित कार्यवाही करें ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके। महिलाओं की इज़्ज़त के साथ कोई भी किसी तरह का खिलवाड़ नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री से भी इस मामले को लेकर बात करने वाला हूँ। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, इसके निर्देश मैंने पुलिस अधिकारियों को दे दिए हैं। वही तीन तलाक की पीड़िता ने इस दौरान मुख्यमंत्री का धन्यवाद कहते हुए कहा कि आप जब भी पीएम साहब से मिले तो उन्हें ट्रपल तलाक कानून के लिए मेरी तरफ से धन्यवाद कहिएगा। 

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे