Air India की उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर व्यक्ति पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2023

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया की एक उड़ान में चालक दल के सदस्यों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, इकोनॉमी क्लास केबिन में काम करने वाले चालक दल के एक सदस्य ने बताया कि आरोपी पहले सीट नंबर 21बी पर बैठा था और बाद में वह 45एच पर चला गया।

प्राथमिकी के अनुसार, उसने अभद्र टिप्पणी करना और विमान में सवार अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके अनुसार लिखित चेतावनी देने से पहले उसे केबिन पर्यवेक्षक द्वारा मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि यात्री ने शिकायतकर्ता और चालक दल की अन्य महिला सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी