धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले में सपा नेता समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाने में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता और एक गैंगस्टर समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजय के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी मनीष गुप्ता को बंदी बनाकर उसे जमीन के एक मूल्यवान भूखंड की डीड स्थानांतरित करने को मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: रतलाम जिले में डीजे बजाने पर दो गुटों के बीच पथराव, पांच लोग घायल

विजय के अनसार, आरोपियों में से एक सौरभ अग्रवाल सपा की जिला इकाई का पदाधिकारी है, जबकि एक अन्य आरोपी संजीव माहेश्वरी गैंगस्टर है और वह इस समय आपराधिक मामले में लखनऊ की जेल में बंद है। शिकायत के मुताबिक, घटना पिछले साल की है। मनीष गुप्ता का आरोप है कि घटना के बाद डर की वजह से वह जिला छोड़कर चला गया था और हाल ही में वापस लौटा है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम