सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख जीएस पन्नू के खिलाफ केस दर्ज, मुख्यमंत्री को दी थी धमकी !

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 31, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी जीएस पन्नू के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुये आईपीसी, यूएपीए व आईटी एक्ट की विभिन्न घाराओं के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी जीएस पन्नू ने शिमला के पत्रकारों को भेजे एक संदेश में धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त के दिन तिरंगा नहीं फहराने दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों के साथ की सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा 

बताया जा रहा है कि भारत सरकार के लिये सिरदर्द बने पुन्नू को भारत लाने की कोशिशें भी जारी है। उनके भारत प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिकी सरकार से अनुरोध किया गया है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट को भारतीय एजेंसियों ने म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट के तहत सारी जानकारियां भेजी हैं और कार्रवाई करने की मांग की है । अमेरिकी सरकार की कार्रवाई में तेजी लाने और अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास की मदद के लिए दिल्ली से भी केस से जुड़े अधिकारियों को भेजा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut