Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI 'संतोषजनक'

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

नयी दिल्ली, एक अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ ने दिनभर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar Style में Lyari की सड़कों पर बहा खून, Gangster Uzair Baloch के भाई Zubair को गोलियों से भून डाला

मानसून आते ही चेहरे पर बढ़ रही हैं झाइयां? जानिए असली वजह और बचाव

Himanta Biswa Sarma: असम में 14 घुसपैठिए गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की उचित कार्रवाई

Oberoi Hotel से शुरू हुई मोहब्बत, Supreme Court में खत्म हुआ रिश्ता; Omar Abdullah और Payal की Love Story का अंत