महाराष्ट्र में नाबालिग की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निर्माण स्थल पर जनजातीय समुदाय के 14 वर्षीय लड़के की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने जवाहर तालुका के कुछ बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोगों को भिवंडी बस्ती के पोगांव में एक इमारत के निर्माण कार्य में लगाया था। श्रमिकों को वहां रहने के लिए कमरे भी दिए गए थे। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 10 जून को एक लड़का निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से कथित रूप से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: MP के ऊर्जा मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- पेट्रोल-डीजल से आने वाला पैसा नेता के घर जा रहा है क्या ?

उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं