By Prabhasakshi News Desk | Nov 05, 2024
बेंगलुरु । केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के खिलाफ खनन के एक मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एम. चंद्रशेखर की शिकायत के आधार पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप है कि कुमारस्वामी ने एक सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए उसे धमकाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि अधिकारी खनन के एक मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें कुमारस्वामी आरोपी हैं। कुमारस्वामी के खिलाफ जांच उन आरोपों से संबंधित है।