Indigo की वाराणसी-मुंबई उड़ान में सवार महिला पर चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

वाराणसी से मुंबई जा रही विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ की उड़ान-5292 की एक महिला यात्री के खिलाफ सीट बदलने को लेकर चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

धिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है। उन्होंने कहा,‘‘विमान ने 175 यात्रियों के साथ वाराणसी से 29 मिनट के विलंब से उड़ान भरी थी। सीट नंबर- 9 पर बैठी महिला ने सीट बदलने के लिए कहा लेकिन जब चालक दल ने महिला को सीट नंबर-15 पर जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। करीब 15 मिनट बाद वह शौचालय गई और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘ चालक दल के सदस्यों ने हालांकि शुरू में उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन वह उन पर चिल्लाती रही। जब चालक दल के सदस्यों और कुछ अन्य यात्रियों ने महिला के व्यवहार को लेकर शिकायत की तो उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद महिला को उदण्ड यात्री घोषित कर दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया और चालक दल के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमान नियमों के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट से Aluminium की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, FIMI ने दी Long Term चुनौतियों की चेतावनी

Agniveer को CM Dhami का बड़ा भरोसा, बोले- 10% Reservation से सुरक्षित करेंगे भविष्य

Health Alert: आपकी Skin दे रही है Thyroid-Cholesterol का Warning? इन संकेतों को पहचानें

World Para Athletics Grand prix 2026: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री के दूसरे सीजन का आगाज, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर