उत्तर प्रदेश के बदायूं में कांवड़ियों से मारपीट, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

बदायूं (उप्र),2 अगस्‍त। बदायूं जिले के एक गांव में सोमवार को जलाभिषेक कर वापस आ रहे कांवड़ियों के साथ एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें कई कांवड़िये घायल हो गये। घटना के विरोध में कांवड़ियों ने प्रदर्शन और हंगामा किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसके बाद जिलाधिकारीदीपा रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओ पी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों के साथ दूंगोपुर में मार पीट की घटना हुई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गांव से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। रंजन ने कहा कि उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार