किसानों के बकाया भुगतान के लिये एसडीएम कोर्ट लांजी में प्रकरण हुआ दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Dec 17, 2020

भोपाल।मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के 8 किसानों ने राइस मिल संचालक अतुल आसटकर के विरुद्ध 4 लाख 22 हजार का बकाया भुगतान नहीं करने की शिकायत एसडीएम लांजी से की है। एसडीएम लांजी की कोर्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। शीघ्र ही भुगतान की कार्यवाही होगी। 

इसे भी पढ़ें: आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में व्यापारी सहयोग करें : शिवराज सिंह

उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के ग्राम पौसेरा के कृष्णा पांचे, सुरेश बाहे, लवकुश यादव, ग्राम नेवरवाही के कोमेश्वर बाहे, भरत बाहे, ग्राम धोटी के युवराज दादरे, जितेन्द्र दादरे और ग्राम कर्ता के धनराज मात्रे ने एसडीएम को नवीन कृषि विधेयक की धारा-8 के अंतर्गत राइस मिलर से धान विक्रय की बकाया राशि 4 लाख 22 हजार 803 रुपये का भुगतान कराये जाने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर