आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में व्यापारी सहयोग करें : शिवराज सिंह

 building self-dependent Madhya Pradesh
दिनेश शुक्ल । Dec 17 2020 9:50PM

कैट के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बाद मिली विजय के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही आयोजन की तिथि निर्धारित करने की बात कही।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने कहा है कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में व्यापारी सहयोग करें। ‘वोकल फॉर लोकल‘ और स्वरोजगार बढाने में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आज मध्य प्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया, उपाध्यक्ष सुनील जैन 501, सचिव कामेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से भेंट कर आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में राज्य स्तरीय सम्मेलन भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर एवं जबलपुर में करने का आग्रह किया और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। 

इसे भी पढ़ें: पंचायतों तक बात करेंगे प्रधानमंत्री, कार्यक्रम से अधिकाधिक किसानों को जोड़ें कार्यकर्ता

कैट के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बाद मिली विजय के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही आयोजन की तिथि निर्धारित करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि गत 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने कैट के व्यापारियों को मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित कर ये विश्वास दिलाया था कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के आर्थिक विकास में सदैव व्यापारियों की मदद लेगी और कार्य करेगी। इसी तारतम्य में कैट संपूर्ण मध्य प्रदेश में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़