पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर चोरी, चौकीदार पर दर्ज हुआ मामला

By अनुराग गुप्ता | Mar 19, 2019

गांधीनगर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले शंकर सिंह वाघेला के घर में चोरी हुई है। इस मामले में वाघेला के चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोर वाघेला के घर से 3 लाख रुपए नगद और 2 लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गया। दरअसल, ये घटनाक्रम गुजरात की राजधानी गांधीनगर का है। 

इसे भी पढ़ें: राफेल डील में पकड़े जाने पर मोदी पूरे देश को चाहते हैं चौकीदार बनाना: राहुल

इस मामले की शिकायत वाघेला के कर्मचारी सूर्यसिंह चावड़ा ने दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाघेला के घर में चोरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में हुई थी। बता दें कि चोरी का आरोप वाघेला के चौकीदार और उसके परिवार पर लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि चौकीदार उस वक्त शक के दायरे में आया जब वह अपने पैतृक निवास नेपाल से वापस नहीं लौटा। चौकीदार पिछले 4 साल से शंकर सिंह वाघेला के घर की चौकीदारी कर रहा था और फिर वह अक्टूबर में परिवार के साथ घर गया था जहां से वापस नहीं लौटा।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी