Cash For Query Row: Mahua Moitra बोलीं- सारे झूठ का कर दूंगी पर्दाफाश, आचार समिति से की यह मांग

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

लोकसभा आचार समिति को संबोधित पत्र से पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने 'पूछताछ के बदले नकद' विवाद में सीईओ दर्शन हीरानंदानी और शिकायतकर्ता वकील जय देहाद्राई से जिरह करने की अनुमति मांगी है। मोइत्रा ने समिति से लिखित में जवाब देने और इस तरह की जिरह की अनुमति देने या अस्वीकार करने के अपने फैसले को रिकॉर्ड में रखने को कहा था। महुआ ने अपने पत्र में लिखा कि मैं रिकॉर्ड पर रखना चाहती हूं कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए मैं हीरानंदानी से जिरह करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहती हूं। समिति, ‘सवाल पूछने के लिए पैसे लेने’ का उन पर लगाये गए आरोपों की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'Apple से आया अलर्ट', महुआ, थरूर, येचुरी और ओवैसी का दावा, क्या फोन हैक कर रही है सरकार?

महुआ मोइत्रा ने दो नवंबर को लोकसभा की आचार समिति के समक्ष पेश होने पर उसे चुनौती देने का मंगलवार को अपना इरादा जाहिर किया, और समिति के पास आपराधिक मामले में क्षेत्राधिकार नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस दिन सारे झूठ का पर्दाफाश कर देंगी। मोइत्रा ने कहा कि लोकसभा आचार समिति ने अभी तक आदर्श आचार संहिता तय नहीं की है। उन्होंने कहा, 2021 के बाद से समिति की कोई बैठक नहीं हुई। इसे अभी आदर्श आचार संहिता तैयार करनी है। किसी भी संसदीय स्थायी समिति के पास अपराधिकारिक मामलों का अधिकार क्षेत्र नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Explained TCS Nashik Case |कॉर्पोरेट जिहाद, धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों ने देश को हिलाया, यहां पढ़ें केस की पूरी जानकारी

ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, पर हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, Donald Trump की बड़ी चेतावनी

Modi-Trump Secret Call | मोदी-ट्रंप की 40 मिनट की गुपचुप बातचीत, होर्मुज की नाकाबंदी और वो एक संदेश, जिसने हिला दी दुनिया की राजनीति!

Israel-Lebanon Talks | पश्चिम एशिया में शांति की नई किरण... 33 साल बाद वॉशिंगटन में इज़राइल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक वार्ता