भारतीय सेना की ‘कैवेलरी रेजीमेंट’, गणतंत्र दिवस परेड पर पहली मार्चिंग टुकड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय सेना की 61 ‘कैवेलरी रेजीमेंट’ के घुड़सवार सैनिक का दल बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड की पहली मार्चिंग टुकड़ी रहा। इस दल का नेतृत्व मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने किया। यह वर्तमान में दुनिया में सक्रिय एकमात्र घुड़सवार इकाई है। 61 ‘कैवेलरी रेजीमेंट’ का गठन 1953 में सभी राज्यों की अश्व इकाइयों को मिलाकर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिखेगा राजनीतिक द्वन्द, हिंदू महासभा मनाएगी स्मृति दिवस, कांग्रेस करेगी हनुमान चालीसा का पाठ

रेजीमेंट ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1918 में हाइफ़ा की लड़ाई में तुर्कों का मुकाबला किया था। रेजीमेंट को कुल 39 युद्ध सम्मान हासिल है। इसका नारा ‘‘अश्व-शक्ति यशोबल’’ है, जिसका अर्थ है ‘‘अश्व शक्ति सर्वोच्च है’’।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री