By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022
नयी दिल्ली, तीन मार्च आयकर विभाग ने चीनी दूरसंचार कंपनी हुआवेई के भारत में कर योग्य आय को कम दिखाने के लिए खाताबही में कथित रूप से हेरफेरी का पता लगाया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने हाल में हुआवेई पर छापा मारा था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि यह तलाशी 15 फरवरी को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के मुख्य व्यवसाय और ‘प्रमुख पदाधिकारियों’ के आवासीय परिसरों में की गई, जो दूरसंचार उत्पादों के वितरण और सॉफ्टवेयर विकास से जुड़ी सेवाएं देती है। सूत्रों ने कंपनी की पहचान हुआवेई के रूप में की है।