शिवकुमार के खिलाफ CBI की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का कदम, भाजपा जांच एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को अपनी कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार से कथित तौर पर संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा कई परिसरों की तलाशी लिए जाने को राज्य में उप चुनाव से पहले उठाया गया राजनीतिक प्रतिशोध का कदम करार दिया। साथ ही पार्टी ने कहा कि जांच एजेंसी को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा एवं उनके परिवार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार’ की जांच करनी चाहिए। पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की इस बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। 

सुष्मिता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसी का बार-बार दुरुपयोग कर रही है। हमारा सवाल है कि चुनाव से पहले से सीबीआई के छापे क्यों पड़ते हैं? चुनाव से पहले ही सीबीआई क्यों जागती है?’’ उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी डी के शिवकुमार के साथ खड़ी है कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री पद से बी एस येदियुरप्पा को इस्तीफा देना चाहिए। उनके एवं परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका, अखिलेश ने की जयंत चौधरी पर लाठी चार्ज की निंदा की 

गौरतलब है कि सीबीआई ने शिवकुमार से कथित तौर पर संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली और अब तक 50 लाख रुपये बरामद किये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़े मामले में कर्नाटक, दिल्ली एवं महाराष्ट्र में 14 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

प्रमुख खबरें

Toronto Shooting: कनाडा के मशहूर Salsa Festival में फायरिंग की घटना, 2 लोगों की मौत से मातम में बदला जश्न

West Asia Conflict: अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने US जहाजों को बनाया निशाना

Sawan 2026 Special: सावन में कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि और उद्यापन के सभी Complete Rules

Uttarakhand Landslide Alert: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन, मुनकटिया में रास्ता बंद