Karur Stampede केस में बढ़ा CBI का एक्शन, सुपरस्टार विजय को दोबारा पूछताछ के लिए भेजा समन

By Ankit Jaiswal | Jan 14, 2026

करूर भगदड़ मामले में जांच अब एक बार फिर तेज़ होती दिख रही हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने तमिलागा वेत्री कझगम के प्रमुख और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय को दूसरी बार पूछताछ के लिए 19 जनवरी को पेश होने का समन भेजा हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक टीवीके के कई पदाधिकारियों, विजय के ड्राइवर और कुछ पुलिस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब हो चुके हैं। सीबीआई ने यह जांच तमिलनाडु पुलिस की विशेष जांच टीम से अपने हाथ में ली थी, जो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला 27 सितंबर 2025 की करूर भगदड़ से जुड़ा हैं, जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस गंभीर घटना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति भी गठित की हैं, जिसकी अध्यक्षता उसके पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी कर रहे हैं।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा था कि इस भगदड़ की घटना ने पूरे देश के नागरिकों के मन में गहरी छाप छोड़ी हैं और इसके व्यापक प्रभाव हैं। अदालत ने यह भी रेखांकित किया था कि जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। साथ ही, अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी किए जाने को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई थी और चेतावनी दी थी कि इस तरह के बयान जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

बता दें कि कई वर्षों से राजनीति में आने के संकेत देने के बाद विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी टीवीके का औपचारिक ऐलान किया था। पार्टी का पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होंगे, जिनके अप्रैल में होने की संभावना जताई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड