सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021 में पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अभिजीत सरकार की हत्या के प्रमुख आरोपी को चार साल की तलाश के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने 19 अगस्त, 2021 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले को अपने हाथ में लिया था। प्रवक्ता ने कहा, जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 30 सितंबर, 2021 को फरार सहित 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 2 मई, 2021 को कंकुरगाछी इलाके में सरकार की हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर Youth Congress का दिल्ली में प्रदर्शन

कश्मीर पर जुबान संभाल के... पाकिस्तान को जाकर सलाह दें, इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया

दुर्घटना और सख्त कार्रवाई (व्यंग्य)

Pitru Paksha 2026 से पहले घर से बाहर कर दें ये 4 अशुभ चीजें, Vastu नियम का करें पालन