CBI ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री Jagan Reddy के चाचा को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के चाचा वाई एस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के भाई और जगन रेड्डी के चाचा विवेकानंद 15 मार्च 2019 को आंध्र विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले पुलिवेंदुला स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: BJP ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का ‘आदेश’ दिया : केजरीवाल

शुरू में राज्य अपराध जांच विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले की जांच की थी, लेकिन जुलाई 2020 में यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने 26 अक्टूबर 2021 को विवेकानंद की हत्या के मामले में आरोपपत्र दायर किया था। जांच एजेंसी ने 31 जनवरी 2022 को मामले में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित