सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

मुंबई/नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों-संजीव पलांडे तथा कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख (71) और दो अन्य आरोपी वर्तमान में धनशोधन के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं तथा शहर की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। धनशोधन के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की प्लेटिनम जुबली, साड़ी और बॉलीवुड गाने भी बने आयोजन का हिस्सा

मामले में बुधवार को सरकारी गवाह बनाए गए वाजे का नाम आरोपपत्र में नहीं है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिसकर्मियों को शहर के रेस्तराओं और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था लेकिन बंबई उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!