Sisodia को प्रताड़ित कर रही है सीबीआई, झूठे आरोप वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला:आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को ‘प्रताड़ित’ कर रहा है और उन पर झूठे आरोपों वाले कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है। सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने और जांचकर्ताओं के सवालों से बचने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को सिसोदिया की हिरासत छह मार्च तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया ने गत 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh: छात्रों के शून्य नामांकन वाले 286 विद्यालयों को गैर-अधिसूचित किया गया

उन्होंने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।’’ पांच दिन की सीबीआई हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शनिवार को अदालत में पेश किए गए सिसोदिया ने दावा किया कि वह ‘‘आठ से नौ घंटे तक बैठे रहे और बार-बार एक ही सवाल का जवाब दे रहे हैं।’’ सिसोदिया ने इसे मानसिक उत्पीड़न करार दिया। इस पर, पिछली सुनवाई पर सीबीआई को आरोपी पर ‘थर्ड डिग्री’ का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देने वाले न्यायाधीश ने जांच एजेंसी से कहा कि ‘‘एक ही सवाल बार-बार न पूछें। यदि आपके पास कुछ नया है, तो उनसे पूछें।

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi पर चांद देखना क्यों है वर्जित? चंद्रमा के दर्शन से लग जाता है कलंक, जानें पूरी कहानी

Nepal Flood: Chilime Hydroelectric Project सुरंग में 70 मीटर मलबा हटा, छह कामगारों की तलाश जारी

Vimal Elaichi विज्ञापन मामले में Delhi High Court सोमवार को सुनाएगा फैसला

CSIR-IMMT विकसित करेगा भारत का पहला पूर्ण Hydrogen आधारित DRI संयंत्र