कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी की सीबीआई जाँच हो: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

लखनऊ। कांग्रेस ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को उज्जैन में हुई गिरफ्तारी को बनावटी करार देते हुए इसकी सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां एक बयान में कहा , ‘‘दुबे की गिरफ्तारी जिन हालात में की गयी, वे उसके बनावटी और पूर्व निर्धारित होने की तरफ इशारा करते हैं। ऐसा लगता है कि यह सब उसे बचाने की सोची—समझी रणनीति के तहत किया गया है। यह गम्भीर मामला है, लिहाजा इस घटना की सीबीआई जांच करायी जानी चाहिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब सूबे की सभी सीमाएं सील थीं और बड़ी तादाद में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की टीमें लगी थीं, तो दुबे उज्जैन कैसे पहुंच गया? यह भी बात सामने आई है कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों का अचानक तबादला हुआ है। यह क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच होनी चाहिये।’’

इसे भी पढ़ें: विकास दुबे के संरक्षकों को भी सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाये: मायावती

लल्लू ने कहा कि विकास दुबे के ‘मोबाइल लोकेशन’ की स्थिति सार्वजनिक की जानी चाहिये। गौरतलब है कि गत दो—तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस दल पर हमला कर उनमें से आठ की हत्या कर दिये जाने के मामले में मुख्य आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे को वारदात के छह दिन बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा