Delhi Liquor Scam: ट्रिपल टेस्ट में विफल रहे AAP नेता, CBI ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका का ये कहते हुए किया विरोध

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2023

दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रभावशाली हैं। पूछताछ के दौरान असहयोगी रहा है और सबूत नष्ट करने वाला पाया गया है, इस प्रकार वह जमानत देने के लिए ट्रिपल टेस्ट में विफल रहा है। एजेंसी ने उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसौदिया अन्य आरोपी व्यक्तियोंके साथ आपराधिक साजिश में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Sisodia को क्यों नहीं मिल रही बेल, क्या Kejriwal की छवि पर भी पड़ रहा असर

एजेंसी ने पिछले सप्ताह दाखिल अपने जवाब में पत्नी के खराब स्वास्थ्य के आधार पर सिसोदिया की अंतरिम जमानत की याचिका को भी खारिज कर दिया। हलफनामे में कहा गया है कि इन दस्तावेजों के माध्यम से आवेदक की पत्नी की स्थिति का पता चला है, जिसे आवेदक को जमानत पर रिहा करने के लिए पर्याप्त गंभीर या गंभीर नहीं माना जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे