तेवतिया गोलीबारी कांड की सीबीआई जांच होः वीके सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2016

गाजियाबाद। केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हथियार लेकर आए हमलावरों द्वारा हाल ही में किए गए हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। सोमवार को यहां अपने आवास पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सच्चाई सामने लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।’’ सिंह ने दावा किया कि मामले की जांच को लेकर राज्य पुलिस पर ‘‘दबाव’’ है।

 

राज्य में दिनों-दिन कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का दावा करते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘सिर्फ सीबीआई ही घटना के पीछे वास्तविक दोषियों का पता लगा सकती है।’’ गौरतलब है कि अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार की रात तेवतिया के वाहन पर गोलियां चलायी थीं। तेवतियां को छह गोलियां लगी थीं, और फिलहाल वह अस्पताल में हैं।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी