लॉबिस्ट दीपक तलवार को हिरासत में लेने के लिये CBI दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने विदेशी अनुदान कानून, एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए लॉबिस्ट दीपक तलवार को हिरासत मे लेने के अनुरोध के साथ मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की पीठ ने गैर सकरकारी संगठन (एनजीओ) एडवांटेजेज इंडिया प्राईवेट इंडिया और इसके सचिव मनीष गर्ग से सीबीआई की याचिका पर जवाब मांगा है। तलवार पहले इस संगठन के अध्यक्ष थे। 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले में जैश के साथ पाक शामिल, सेना बोली- घाटी से हमने जैश का नाम मिटाया

सीबीआई के वकील राजदीप बेहुरा ने अदालत को बताया कि साजिश का पता लगाने और इस संगठन को मिली राशि के असली लाभार्थियों का पता लगाने के लिए तलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कीआवश्यकता है। सीबीआई ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि एनजीओ को मिली विदेशी राशि का ‘दुरूपयोग’ हुआ और कुछ दूसरे उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल हुआ।

अदालत ने इस मामले में अब 27 फरवरी को आगे सुनवाई करेगी। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?