सीबीआई ने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायतों पर 10 कॉल सेंटर पर मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2024

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तकनीकी सहायता की पेशकश के नाम पर और प्लान अपग्रेड के लिए आकर्षक प्रस्ताव का लालच देकर अमेरिका स्थित दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में 10 कॉल सेंटर के संचालकों पर मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों मामले पिछले साल चार अक्टूबर को दर्ज किए गए थे लेकिन विशेष अदालत के आदेश पर इन्हें सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब विदेशी लोग फायर स्टिक या अन्य अमेजन उपकरणों को सक्रिय करने की कोशिश करते थे तो ये कॉल सेंटर कथित तौर पर तकनीकी समाधान की पेशकश करके उनके खातों से शुल्क वसूल लेते थे।

माइक्रोसॉफ्ट के मामले में आरोप लगाया गया है कि अपराधियों ने पीड़ितों को ‘पॉप-अप’ संदेश भेजे जिसमें उनसे उनके कंप्यूटर पर आने वाले कथित खतरे को सुलझाने के लिए एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया। एजेंसी ने आरोप लगाया कि एक बार जब ग्राहकों के दिये गए नंबर पर कॉल करने पर कॉल सेंटर संचालक उन्हें ठग लेते थे।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल