जाली पासपोर्ट रैकेट मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, 50 जगहों पर छापेमारी

By रितिका कमठान | Oct 14, 2023

नयी दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जाली पासपोर्ट बनाए जाने के संबंध में छापेमारी की है। इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों की बदौलत पासपोर्ट जारी करने के आरोप में अबतक सीबीआई कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया