सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में बाबुल सुप्रियो के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के कर्मचारी रहे एक व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सुप्रियो पिछले साल भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि सीबीआई ने सुप्रियो के पूर्व स्टाफ सदस्य सुशांत मलिक को 2016 में व्यवसायी आशुतोष बंदोपाध्याय से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया है। सुप्रियो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री थे। प्राथमिकी के अनुसार, मलिक के साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) के कुछ पूर्व अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। 

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, 40 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी का है मामला

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने ईपीआईएल के तत्कालीन सीएमडी एसपीएस बख्शी, ईपीआईएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक हरचरण पाल, ईपीआईएल के तत्कालीन प्रबंधक पारितोष कुमार प्रवीण, तत्कालीन डीजीएम आरएस त्यागी और आशुतोष बंदोपाध्याय को भी नामजद किया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 12 मार्च, 2021 को एक शिकायत मिली थी, जिसे एजेंसी द्वारा सत्यापित किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि सत्यापन से पता चला कि बख्शी, पाल, प्रवीण और त्यागी ने कथित तौर पर साजिश रची और बंदोपाध्याय से 2016-17 के दौरान ईपीआईएल की निविदाओं में पक्ष लेने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन